PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
07-Mar-2024 07:05 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में पिछले 17 सालों से भी अधिक समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज नीतीश कुमार के पास कितना कैश हैं, यह सवाल अक्सर कई लोगों के मन में घूमता रहता है। अक्सर लोग यह कहते हैं कि फलाना तो मुखिया है तो इतना रुपया है और नीतीश कुमार यो मुख्यमंत्री ही हैं तो उनके पास तो बात ही अलग होगी। ऐसे में अब आज हम आपको सीएम के पास कितना कैश हैं और कितनी सम्पति हैं इसकी सभी तरह की जानकारी देंगे। यह पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे की सीएम नीतीश कुमार के पास कितना कैश है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास महज 22,052 रुपये ही नगद हैं। मंगलवार को विधान परिषद के चुनाव के लिये अपना नामांकन पर्चा दाखिल करते समय मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी है। हालांकि, उनकी कुल चल संपत्ति 16.82 लाख जबकि अचल संपत्ति के रूप में दिल्ली के द्वारिका में एक फ्लैट है जिसका बाजार मूल्य करीब 1.148 करोड़ है। इस फ्लैट का खरीद मूल्य 13.78 लाख था।
वहीं, जदयू के दूसरे उम्मीदरवार मो. खालिद अनवर के पास 28,600 रुपये नगद हैं। उनकी चल संपत्ति 3.01 करोड़ और अचल संपत्ति 3.17 करोड़ है। वे हथियार के शौकीन हैं। उनके पास पिस्टल और राइफल भी है। यही नहीं हम के नेता और राज्य के मंत्री संतोष सुमन के पास 49,500 रुपये नगद है। उनकी कुल चल संपत्ति 82.62 लाख और अचल संपत्ति 1.72 करोड़। उन्हें भी हथियार का शौक है। उनके पास भी पिस्टल और राइफल है।
आपको बताते चलें कि, बता दें कि मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में निर्वाचन के लिए जदयू उम्मीदवार के रूप में विधानसभा के सचिव के कक्ष में नामांकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौथी वार विधान परिषद के सदस्य बनेंगे। उनके अलावा जदयू के खालिद अनवर और हम के संतोष सुमन ने भी नामांकन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्य प्रस्तावक ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव थे।