बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
21-Aug-2023 07:20 AM
By First Bihar
PATNA : राज्य में लगातार हो रही हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। जहां बीजेपी सरकार को घेरने में लगी हुई है तो वही सीएम नीतीश कुमार इस बात से अनजान है कि- बिहार में अपराध की घटनाएं हो रही है। पत्रकारों के सवाल पर नीतीश कुमार ने यह बयान दिया है कि- कहां अपराधिक घटना घट बढ़ रही है? कौन कह रहा है? कितना कम है जरा आंकड़ा तो देखिए ? इन सब के बीच राजधानी में एक बीपीएससी अधिकारी की पत्नी से छिनतई ही हो गई है। यह घटना बीपीएससी ऑफिस के पास ही बताई जा रही है।
दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ अरुण भगत की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। या घटना बेली रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास की बताई जा रही है। डॉक्टर अरुण भगत अपनी पत्नी के साथ मंदिर गए थे, जहां उनको रुद्राभिषेक करना था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। इस गोल्ड चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
वहीं, इस पूरे घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में बदमाश के चेहरे साफ दिख रहे हैं इस मामले में डॉ अरुण भगत ने शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। डॉक्टर अरुण गलत का कहना है कि उन्हें कोई सुरक्षा गार्ड मुहैया नहीं कराई गई है जबकि पहले मुहैया कराई जाती थी।जबकि उनकी नियुक्ति राज्यपाल करते हैं।
इधर, बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार लॉ एंड ऑर्डर में पूरी तरह से फेल है। महागठबंधन के नेता कहते हैं कि बीजेपी बदनाम कर रही है। क्राइम रिपोर्ट दिखाते हैं। लेकिन, आज कई जगह लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है। नीतीश कुमार को सबसे पहले तो इसका जवाब देना चाहिए।
इसके साथ ही बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि, बिहार में नीतीश कुमार को अपराधिक घटनाएं नहीं दिखेगी नीतीश कुमार का ध्यान अभी बिहार पर नहीं है उनका ध्यान तो प्रधानमंत्री बनने और घमंडिया गठबंधन पर है।