ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

CM नीतीश कुमार आज पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे ख़ास टिप्स, तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर करेंगे बड़ी बैठक

CM नीतीश कुमार आज पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे ख़ास टिप्स, तीसरे चरण की वोटिंग को लेकर करेंगे बड़ी बैठक

27-Apr-2024 09:09 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार शनिवार को एक बार फिर से पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे। सीएम दुसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद इन इलाकों के बारे में फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही सीएम तीसरे चरण की वोटिंग से पहले पार्टी नेता को ख़ास टिप्स और टास्क देंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री 14 अप्रैल को भी पार्टी कार्यालय से वर्चुअल संवाद कर चुके हैं। मुख्यमंत्री के साथ आज भी पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव के दो चरण समाप्त हो चुके हैं बिहार में 40 में से 9 सीटों पर चुनाव हो चुका है। इनमें से जदयू के 5 सीट है। जबकि तीसरे चरण की तैयारी हो रही है। तीसरे चरण में भी बिहार में पांच लोकसभा सीटों मधेपुरा, अररिया, सुपौल, झंझारपुर और खगड़िया में चुनाव होना है। इसमें से जदयू के तीन लोकसभा सीट मधेपुरा, झंझारपुर, सुपौल है। 


वहीं, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। झंझारपुर से रामप्रीत मंडल और सुपौल से दिलेश्वर कामत चुनाव मैदान में हैं। 2019 में भी तीनों चुनाव लड़े थे और जीते भी थे और पार्टी की ओर से इन्हें फिर से मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के तीनों उम्मीदवार को जीताने के लिए वर्चुअल संवाद करेंगे साथ ही अपने सहयोगी दलों बीजेपी के अररिया से तो लोजपा के खगड़िया के उम्मीदवार के लिए भी पूरी ताकत से सहयोग देने का निर्देश देंगे। 


2019 में एनडीए को 40 में से 39 सीट पर जीत मिली थी।इसलिए इस बार भी एनडीए के तरफ से 2019 के प्रदर्शन को बरकरार रखने और उसे बेहतर करने की कोशिश हो रही है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो दूसरी तरफ सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी ताकत लगा रहे हैं।