ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / सीएम नीतीश को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, आज वापस लौटेंगे बिहार

सीएम नीतीश को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, आज वापस लौटेंगे बिहार

30-Jun-2021 10:48 AM

PATNA : दिल्ली में अपनी आंख का इलाज कराने गए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार वापस लौट रहे हैं. दिल्ली एम्स में डॉक्टरों ने 22 जून को उनकी आंख का सफल ऑपरेशन किया था. पिछले एक हफ्ते से वे डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में थे और अब उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है जिसके बाद सीएम आज बिहार वापस लौट रहे हैं. 


 गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोनों आंखों की सर्जरी की गई है. एम्स के डा. राजेंद्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर डा. जेएस तितियाल ने मोतियाबिंद की सर्जरी की. उन्हें मोतियाबिंद की परेशानी थी. मोतियाबिंद की सर्जरी के कुछ देर बात उन्हें एम्स से छुट्टी दे दी गई. उल्लेखनीय है कि एम्स में उनकी आंखों का इलाज चल रहा है. इस वजह से 23 जून को वह एम्स में आए थे. उस दिन उनकी आंखों की जांच की गई थी. इसके बाद 24 जून को उनके एक आंख के मोतियाबिंद की सर्जरी की गई थी. फिर उसके अगले ही दिन उनकी दूसरी आंख की भी सर्जरी की गई थी. 



बता दें कि जब मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हुए थे तो सियासी हलचल काफी तेज थी. माना जा रहा था कि केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार को लेकर सीएम नीतीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वे सिर्फ आंख के इलाज के लिए यहां आए हैं.