ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / सीएम नीतीश को देना होगा हिसाब: लाठीचार्ज के बाद बीच सड़क पर धरना...

सीएम नीतीश को देना होगा हिसाब: लाठीचार्ज के बाद बीच सड़क पर धरना बैठे बीजेपी नेता

13-Jul-2023 02:18 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: विधानसभा मार्च को दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपा नेता बीच सड़क पर धरना पर बैठ गए हैं। बीजेपी का कहना है कि सरकार विपक्ष की अवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करने वाले लोगों पर लाठिया बरसाई जा रही हैं। बीजेपी चुप बैठने वाली नहीं है, नीतीश कुमार को इसका हिसाब देना होगा।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी लोकतांत्रित तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रही है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं, सांसद और विधायक को लाठी से कुचला गया। नीतीश कुमार को इसका जवाब देना होगा, बीजेपी चुप नहीं बैठने वाली है। सरकार आंसू गैस के गोले छोड़े या लाठीचार्ज करे बीजेपी का आंदोलन जारी रहेगा।


उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं का हाथ पैर तोड़ दिया गया, सिर फोड़ दिया गया है। नीतीश कुमार की पुलिस ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा, मुख्यमंत्री को इसका हिसाब देना पड़ेगा। बता दें कि राजधानी पटना का डाकबंगला चौराहा आज रणक्षेत्र में बदल गया। शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ बीजेपी विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया।