BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
24-Jan-2023 07:09 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर इन दिनों अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा के दौरान वह अलग-अलग समूहों के साथ सम्मान करते हैं और फिर जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भी शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा में अब एक बार फिर से बदलाव किया गया है।
मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा में जो बदलाव किया गया है उसके मुताबिक अब मुख्यमंत्री 28 जनवरी को कैमूर जिले के दौरे पर होंगे 29 जनवरी को सीएम नीतीश खगड़िया जाएंगे। पहले जो कार्यक्रम तय हुआ था उसके मुताबिक नीतीश कुमार को 28 जनवरी के दिन खगड़िया और 29 जनवरी को मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा जाना था। इसी तरह अन्य जिलों में भी समाधान यात्रा का कार्यक्रम बदला है।
समाधान यात्रा की तारीख को में किए गए बदलाव के मुताबिक 1 फरवरी को अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुपौल जाएंगे। 2 फरवरी को सहरसा, 3 फरवरी को अररिया और 4 फरवरी को किशनगंज में समाधान यात्रा पर रहेंगे। 5 फरवरी को सीएम नीतीश कटिहार 6 फरवरी को बांका और मुंगेर शेखपुरा लखीसराय के दौरे पर 7 फरवरी को रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री हर दिन की यात्रा पूरी करने के बाद पटना लौट आएंगे और किसी भी जिले में उनका रात्रि विश्राम नहीं होगा।