ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / सीएम नीतीश की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी समेत कई नेता पहुंचे, बीजेपी ने...

सीएम नीतीश की इफ्तार पार्टी में तेजस्वी समेत कई नेता पहुंचे, बीजेपी ने बनाई दूरी

07-Apr-2023 06:28 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: सीएम आवास में आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी से भले ही बीजेपी ने दूरी बना ली हो लेकर महागठबंधन के साथ साथ अन्य दलों के नेता इस सियासी इफ्तार में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के नेता शामिल हो रहे हैं। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ठीक बगल में बैठे नजर आए।


दरअसल, रमजान के मौके पर सीएम आवास में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इस दावत-ए-इफ्तार में सभी दलों के साथ साथ बीजेपी नेताओं को भी मुख्यमंत्री की तरफ से बुलावा भेजा गया है। बीजेपी की तरफ से भले ही कोई नेता नहीं पहुंचा है लेकिन डिप्टी सीएम तेजस्वी समेत गठबंधन के तमाम नेता और मंत्री सीएम की इफ्तार पार्टी में शामिल हो रहे हैं।


उधर, बीजेपी ने साथ तौर पर कह दिया है कि बिहार जल रहा है और मुख्यमंत्री पार्टी कर रहे हैं। ऐसी पार्टी में बीजेपी का कोई नेता शामिल नहीं होगा। बीजेपी के इस फैसले के बाद भाजपा का कोई भी नेता सीएम की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचा है। बता दें कि सीएम आवास में इफ्तार पार्टी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोजेदारों को कोई परेशानी नहीं हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। सीएम आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।