सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
10-Apr-2023 11:01 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री का जनता दरबार शुरू हो गया है। आज के जनता दरबार में राज्य के तमाम जिलों के लोग अपनी फ़रियाद लेकर सीएम नीतीश कुमार के पास आए हैं। इस बीच आज जनता दरबार के शुरू होते ही मुजफ्फरपुर से आई एक छात्रा की शिकायत सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हक्के - बक्के रह गए और उन्होंने तुरंत इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगाया।
दरअसल, सीएम नीतीश ने के पास एक लड़की मुजफ्फरपुर से आई लड़की ने कहा कि वो पिछले बार भी जनता दरबार में आयी थी और यह फ़रियाद लगाया था कि उसे प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही है। उस साम्य भी भरोसा दिया गया था। लेकिन आजतक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद सीएम नीतीश ने सीधे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फ़ोन लगा दिया।
सीएम नीतीश कुमार से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को फ़ोन लगाते हुए कहा कि, ये मामला है जो बार - बार इसको देखिये आखिर इस बच्ची को क्यों परेशानी हो रही है। इसके बाद सीएम ने सीअपने प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ को बुलाया और कहा कि क्या हो गया है भाई..? इतनी जल्दी तीन केस आ गया। इन सबको प्रोत्साहन राशि क्यों नहीं मिल रहा है। जबकि हमने तो समाधान यात्रा में हमने कह दिया था कि इस तरह की शिकायत अब नहीं आनी चाहिए। आखिर क्या दिक्कत है? यह सब देखिए। तुरतं इसको हल कीजिए।
आपको बताते चलें कि, सीएम नीतीश कुमार आज महीने का दूसरा सोमवार होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग, कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त विभाग, श्रम संसाधन विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे हैं ।