Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह
06-Apr-2022 08:00 PM
HAJIPUR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनने के कयासों पर बीजेपी नेता व मंत्री जनक चमार ने बड़ा बयान दिया है। हाजीपुर में मीडिया ने जब उनसे पूछा कि अब बिहार कौन संभालेगा? जनक चमार ने कहा कि बिहार में नेताओं की कमी नहीं है।
मुख्यमंत्री नीतीश की अब तक राज्यसभा का सदस्य न बनने के जिक्र के बाद कयासों का बाजार गर्म है। अब चर्चा यह हो रही है कि एक सहमति के तहत बीजेपी उन्हें उपराष्ट्रपति बना सकती है। इन कयासों को लेकर जब मीडिया ने खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार से पूछा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपराष्ट्रपति बनने के बाद बिहार कौन संभालेगा?
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री जनक चमार ने कहा कि देश में बिहार ही ऐसा राज्य है जहां नेताओं की कमी नहीं होती जब-जब देश में परिवर्तन हुआ है तब-तब बिहार ही उसका प्लेटफॉर्म बना है। यदि वे उपराष्ट्रपति बनेंगे तो मुझे तो खुशी होगी ही साथ ही बिहार की जनता के लिए भी खुशी की बात होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और उपराष्ट्रपति बनने के कयासों को खुद उनकी पार्टी जेडीयू खारिज कर रही है लेकिन NDA के सहयोगी पार्टी बीजेपी इन कयासों को हवा दे रही है। बीजेपी नेता व मंत्री जनक चमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का उपराष्ट्रपति बनना बिहार के लिए गौरव की बात होगी। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की तरह यदि नीतीश कुमार भी देश के उपराष्ट्रपति बनते हैं तो इससे पूरे बिहारवासियों को खुशी होगी।
बता दें कि खनन एवं भूतत्व मंत्री व बीजेपी नेता जनक चमार ने उक्त बातें हाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कही। हाजीपुर में वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। हाजीपुर में उन्होंने एक निजी नर्सिंग होम का उद्घाटन किया।