ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / ‘नीतीश के साथ महागठबंधन के नेता भी बौरा गए हैं’ शहीद दारोगा के...

‘नीतीश के साथ महागठबंधन के नेता भी बौरा गए हैं’ शहीद दारोगा के लिए चंद्रशेखर के शर्मनाक बयान पर भड़की BJP

14-Nov-2023 03:59 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: जमुई में दारोगा की हत्या को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के यह कहने पर कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और यह कोई नई बात नहीं है, इसको लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने इसको लेकर बड़ा हमला बोला है। रामसूरत राय ने कहा है कि जिस गठबंधन का नेता ही बौरा गया है उसके अन्य लोगों का क्या हाल होगा। 


पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा है कि बिहार की सरकार का इकबाल खत्म हो गया है और सरकार में शामिल गोलों का संस्कार घट गया है। राज्य में लगातार पुलिसकर्मियों की हत्या हो रही है। शिक्षा मंत्री का एक शहीद जवान के लिए इस तरह का बयान देना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। महागठबंधन के लोग सनातन धर्म और रामायण को गाली दे रहे हैं। मां दुर्गा को काल्पनिक बताकर सवाल उठा रहे हैं।


उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग बौरा गए हैं। सत्ता के नशा में बिहार के मुख्यमंत्री भी बौरा गए हैं। जिस गठबंधन का मुखिया ही बौरा जाए तो और लोगों से उम्मीद ही क्या की जा सकती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का मानना है कि वे गांजा पीकर सोए भी रहेंगे तो भी बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे लेकिन बिहार के लोग इस बार नीतीश का सारा भ्रम तोड़ देंगे।