ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार

Home / news / सीएम नीतीश के साथ हो गया खेला : चुनावी सभा में ऐन वक्त...

सीएम नीतीश के साथ हो गया खेला : चुनावी सभा में ऐन वक्त पर खत्म हो गया हेलिकॉप्टर का तेल : गुस्से में सड़क मार्ग से निकले मुख्यमंत्री

26-May-2024 04:06 PM

By First Bihar

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आज उस वक्त बड़ा खेला हो गया, जब वह एक चुनावी सभा को संबोधित करने मसौढ़ी पहुंचे थे। सभा खत्म होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री वहां से रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हुए, पायलट ने उन्हें बताया कि चौपर का तेल खत्म हो गया है। हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता है। इसके बाद सीएम नीतीश गुस्से में सड़क मार्ग से आगे के लिए रवाना हो गए। यह घटना सीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जा रही है।


दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाटलिपुत्र से एनडीए के साझा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने मसौढ़ी पहुंचे थे। तय समय पर सीएम का हेलिकॉप्टर मसौढ़ी के गांधी मैदान में लैंड कर गया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने लालू और तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने लोगों को जंगलराज की भी याद दिलाई और 2005 से पहले वाले बिहार की चर्चा की।


सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर की तरफ बढ़े ही थे कि पायलट ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अफरा-तफरी में वह हेलिकॉप्टर में तेल डलवाना भूल गया है। हेलिकॉप्टर में तेल खत्म हो चुका है, ऐसे में वह उड़ान नहीं भर सकते हैं। पायलट की बात सुनकर सीएम नीतीश हैरान रह गए। थोड़ी देर बाद सीएम नाराज होकर सड़क मार्ग से आगे के लिए रवाना हो गए। सीएम के हेलिकॉप्टर में तेल खत्म होना सुरक्षा में बड़ी चूक है।


तेल खत्म होने के कारण सीएम नीतीश का हेलिकॉप्टर करीब एक घंटे तक मसौढ़ी गांधी मैदान में बने हेलीपैड पर खड़ा रहा। इस दौरान हेलिकॉप्टर को देखने वालों की भीड़ वहां मौजूद रही। बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर आगामी 1 जून को वोटिंग होनी है। इस सीट से बीजेपी के रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती के बीच सीधी टक्कर है।