BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : आज दिल्ली रवाना होंगे नीतीश कुमार, लेटर जारी होते ही बढ़ी हलचल; जानिए क्या है वजह अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
13-Jan-2024 03:45 PM
By First Bihar
PATNA: इंडी गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव आने के बाद उनके इनकार करने को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल इसको लेकर हमलावर हो गए हैं। बिहार के पूर्व सीएम और हम के संयोजक जीतन राम मांझी ने संयोजक नहीं बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दुख जताया है और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से सवाल पूछा है।
जीतन राम मांझी ने कहा है कि किसी को राजा बनाने का सपना दिखाकर सेनापति बना दिया जाए तो वह क्यों सेनापति बनेगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को इसका जवाब देना चाहिए कि उन्होंने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने का सपना दिखाया था लेकिन उन्हें संयोजक का पद ऑफर कर नीतीश कुमार के साथ ऐसा क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि एक अच्छे भले आदमी को सपना दिखाकर कैसा बना दिया।
पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, ‘अब किसी को “राजा” बनाने का सपना दिखाकर “सेनापति” बना दिजिएगा तो उ काहे सेनापति बनेगा? जवाब तो लालू जी को देना चाहिए कि आखिर ऊ नीतीश जी के साथ ऐसा काहे किएं? “अच्छा भला आदमी को सपना दिखाकर कईसा बना दिया है सब” हम बहुत दुखी हैं’।
बता दें कि शनिवार को हुई I.N.D.I.A गठबंधन की वर्चुअल बैठक में नीतीश कुमार ने गठबंधन का संयोजक बनने से इंकार कर दिया। बैठक में शामिल हुए जेडीयू नेता और बिहार के मंत्री संजय झा ने ये दावा किया है। संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार को I.N.D.I.A गठबंधन का संयोजक बनाने का प्रस्ताव आया था लेकिन नीतीश ने खुद मना कर दिया। नीतीश कुमार के नकार के बाद अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है।