अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Oct-2020 07:59 AM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के सकरा में एक चुनावी रैली के दौरान कुछ लोगों ने सीएम नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और भीड़ में से किसी ने नीतीश कुमार की तरफ चप्पल उछाली. हालांकि चप्पल सीएम तक नहीं पहुंची.
सीएम के कार्यक्रम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि सीएम सोमवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में चुनावी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. जैसे ही सीएम मंच से उतकर हेलिकॉप्टर में बैठने के लिए जाने लगे, तभी चार युवक नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. इसके बाद किसी ने सीएम के तरफ चप्पल फेंकी. हालांकि चप्पल सीएम तक नहीं पहुंची. तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया.
बता दें कि एक दिन पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर में हुई एक अन्य सभा में भी मुर्दाबाद के नारे लगे थे. उस वक्त सीएम मंच पर ही थे और वो भड़क गए थे. सीएम नीतीश कुमार ने मंच से ही कहा था कि जो जिंदाबाद है उसे सुनने जाओ. तुमलोग यहां जिसके कहने पर लाए हो न वो पहले हमारे ही साथ था. तुमलोग नारा लगा के उसका भला नहीं कर रहे हो, उसका वोट ही बर्बाद कर रहे हो.