Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
19-Aug-2024 01:57 PM
By First Bihar
GAYA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री को दलित विरोधी बताते हुए नक्सलियों ने पोस्टर चस्पा कर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। पोस्टर में बकायदा मंत्री का नाम भी लिखा हुआ है। नक्सलियों द्वारा मंत्री के खिलाफ पोस्टर लगाने पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, नक्सलियों ने गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के चौंगाई में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ पोस्टर लगाया है। पोस्टर में मंत्री को दलित विरोध बताया गया है और कहा गया है कि दलित होकर भी अशोक चौधरी दलित विरोधी हैं। अशोक चौधरी को दलित, महादलित, आदिवासी और किसान विरोधी बताया गया है। मंत्री के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया गया है।
पोस्टर में यह भी लिखा हया है कि अशोक चौधरी माओवादियों के खिलाफ अक्सर गलत बयानबाजी करते रहते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की तरह से लगाए गए पोस्टर में युवाओं से पुलिस और सुरक्षाबलों की कार्रवाई का विरोध करने की अपील की गई है। पर्चे में सरकार के खिलाफ आदिवासी, दलित, महादलित, अल्पसंख्यक और युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया गया है।
इसके साथ ही माओवादियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कमेटियों का गठन, सशस्त्र क्रांति की बात लिखी गई है। साथ ही साथ सरकार और आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का भी एलान कर दिया है। गरीब जनता को फर्जी मुकदमें में फंसाने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।