ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / सीएम के गृह जिले में गैस एजेंसी के संचालक की चाकू से गोदकर...

सीएम के गृह जिले में गैस एजेंसी के संचालक की चाकू से गोदकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

06-Jul-2019 07:36 PM

By 4

NALANDA: बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ध्वस्त हो चुका है. बड़ी खबर सीएम के गृह जिले नालंदा से आ रही है जहां गैस एजेंसी के संचालक की अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी है. नगरनौसा थाना इलाके के सैदनपुर गांव में गैस एजेंसी के संचालक शंभूशरण सिंह अपने घर में आराम कर रहे थे तभी बदमाशों ने घर में घुसकर संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. शाम में गांव का ही एक शख्स मृतक के घर गया तो उसने देखा कि शंभूशरण सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर नगरनौसा थाना पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. नालंदा एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे अंदरूनी मामला प्रतीत होता है. परिजन अभी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं. पुलिस जांच के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा कर सकती है. नालंदा से राज की रिपोर्ट