मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
21-Nov-2024 06:38 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गुलनी में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। स्कूल के हेडमास्टर नागेंद्र प्रसाद और शिक्षक सुबोध कुमार शराब के नशे में धुत होकर बच्चों को पढ़ाने पहुंच गए थे। स्कूल में दोनों शिक्षक अजीब-अजीब हरकतें कर रहे थे। बच्चों ने इसकी सूचना अपने अभिभावकों को दी। इसके बाद स्कूल में भारी बवाल हो गया।
बच्चों के अभिभावक जब स्कूल पहुंचे तो दोनों शिक्षक नशे में झूम रहे थे। स्कूल में भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाया गया। एक शिक्षक की हालत इतनी खराब थी कि लोगों को उसे टांगकर एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरे मामले पर दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत दोनों शिक्षकों को थाने ले आई। जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उनके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।