ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / सीएम नीतीश काम पर वापस लौटे, पहली बार इस विभाग की समीक्षा

सीएम नीतीश काम पर वापस लौटे, पहली बार इस विभाग की समीक्षा

27-Jan-2022 01:37 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित होने के बाद काफी दिनों तक कामकाज से दूर रहे लेकिन अब एक बार फिर उन्होंने वापसी कर ली है। सीएम नीतीश आज स्वस्थ होने के बाद पहली बार समीक्षा बैठक के करते हुए नजर आए हैं।


मुख्यमंत्री आवास स्थित अपने कार्यालय में सीएम नीतीश आज पथ निर्माण विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और अन्य अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री की इस समीक्षा बैठक में पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन और अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के साथ जुड़े हैं।


आपको याद दिला दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना की तीसरी लहर के दौरान 10 जनवरी को संक्रमित हो गए थे। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में रहे। 19 जनवरी को मुख्यमंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आई और उसके बाद कर्पूरी जयंती के मौके पर सीएम नीतीश की पहली तस्वीर देखने को मिली थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी उन्होंने सीएम आवास में ही श्रद्धांजलि दी और अब पहली बार वे समीक्षा बैठक में नजर आए हैं।