गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Dec-2023 02:33 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ को लेकर विपक्षी दल बीजेपी खासी चिंतित है। बीजेपी के नेता लगातार मांग कर रहे हैं कि मुख्यमंत्र अगर बीमार हैं तो उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरसीपी सिंह ने कहा है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत कैसी है, बिहार की जनता को इसकी जानकारी नहीं है।
आरसीपी सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री के जो भी सरकारी कार्यक्रम हैं सभी को रद्द कर दिया गया है और आज जनता दरबार भी रद्द कर दिया गया है, जो दिखाता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक न हो और उसपर पर्दा रहे यह अच्छी बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार स्वस्थ हैं या अस्वस्थ हैं, यह बिहार की जनता जानना चाहती है। अगर वे बीमार हैं तो उनका ठीक से इलाज होना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री का ही जब इलाज ठीक से नहीं होगा तो बिहार की जो 13 करोड़ जनता है उनके इलाज के बारे में कोई क्या सोंच सकता है। नीतीश कुमार जब एनडीए के साथ थे तो उनका स्वास्थ्य भी ठीक था और काम भी अच्छा तरह से हो रहा था। मुख्यमंत्री ऐसे लोगों से घिर गए हैं, हर दिन मीडिया में तरह तरह की बातें होती हैं यह अच्छी बात नहीं है।
आरसीपी ने कहा है कि हमलोग भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार स्वस्थ रहें और उनकी उम्र लंबी हो लेकिन जब वे पूरी तरह से स्वस्थ होंगे तब ही समाज की सेवा कर सकेंगे लेकिन दुर्भाग्य देखिए बिहार की जनता को मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ही नहीं है और जब मुख्यमंत्री अस्वस्थ हों गए हैं तो बिहार बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, कोई पूछने वाला नहीं है।
क्या आरसीपी सिंह मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जाएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग तो तब भी उनके साथ रहे तो परिवार के सदस्य के रूप में रहे हैं और सुख दुख के साथ रहे हैं। हमलोग तो चाहेंगे कि वे स्वस्थ रहें, अगर स्वस्थ रहेंगे तब ही न राजनीति होगी।