खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jul-2023 07:28 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से लोगों की शिकायत सुनेंगे और तुरंत उनकी समस्याओं का समाधान भी करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देंगे। सीएम का जनता दरबार कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री संवाद हॉल में शुरू किया जाएगा। इसको लेकर विभागों के मंत्री और सचिव को पत्र जारी कर दिया गया है। सीएम 2 सप्ताह बाद एक बार फिर से शिकायत सुनेंगे। इससे पहले विपक्षी एकजुटता मुहिम के कारण जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था।
वहीं, सीएम आज अपने जनता दरबार कार्यक्रम मेंआज जिन विभागों की शिकायत सुनेंगे उनमें से अधिकांश उनका खुद का विभाग है। सीएम आज गृह विभाग, कारा विभाग, निगरानी विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, मद्य निषेध विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इसको लेकर विभागों के सचिव को पत्र भेज दिया गया है। इसके साथ ही जनता दरबार में संबंधित विभाग के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ मुख्य सचिव और डीजीपी सहित सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जनता दरबार में वहीं लोग शामिल होंगे जिन्होंने पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
मालूम हो कि, जनता दरबार में कोरोना काल से ही सीमित संख्या में लोगों को बुलाया जा रहा है और आज भी सीमित संख्या में लोगों को बुलाया जाएगा। सीएम के कार्यक्रम में आने वाले के लिए कोरोना का टेस्ट करवाना बेहद जरूरी होता है। सीएम हर बार अधिक से अधिक पचास लोगों की शिकायत सुनते हैं।
वहीं, सीमित संख्या में लोगों को बुलाए जाने के कारण और लगातार जनता दरबार स्थगित रहने के कारण एक साल से भी अधिक समय पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों को भी जनता दरबार में जाने का मौका नहीं मिल पा रहा है और इससे निराश होकर बड़ी संख्या में लोग जनता दरबार के बाहर भी पहुंचते हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन उन्हें जनता दरबार में जाने नहीं देते देता है, जिससे निराश होकर लौटना पड़ता है।