ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / CM नीतीश का जमुई और बांका दौरा, क्षतिग्रस्त पुल का करेंगे मुआयना; भूमि...

CM नीतीश का जमुई और बांका दौरा, क्षतिग्रस्त पुल का करेंगे मुआयना; भूमि वापसी अभियान की भी होगी शुरुआत

27-Sep-2023 09:21 AM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जमुई व बांका में रहेंगे। इस दौरान वह जमुई में बरनार नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मिशन संकल्प की भी शुरुआत करेंगे। सरकारी भूमि वापसी अभियान के तहत सभी जमीन के दस्तावेज को समेकित कर मुक्त कराने के अभियान को मिशन संकल्प का नाम दिया गया है।


दरअसल,  बांका में सीएम सदर अस्पताल में 17 करोड़ की लागत से बने नए मॉडल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आरएमके मैदान पर एक हजार भूमिहीनों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण करेंगे। मिशन संकल्प के तहत वे एक पुस्तक का भी विमोचन करेंगे। उसके बाद बांका की डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण करने के साथ ही इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे। 


वहीं, डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि सीएम का हेलिकॉप्टर पीबीएस कालेज के मैदान में सुबह 10:30 बजे लैंड करेगा। यहां से सड़क मार्ग से वे आरएमके मैदान आएंगे। एक बार फिर बांका बिहार का रोल मॉडल बनकर उभरा है। प्रशासन ने 511 एकड़ जमीन को दो वर्षो के अंदर कब्जा मुक्त किया है। इस जमीन पर डीएम अंशुल कुमार ने पौधारोपण भी पिछले दिनों किया था। बिहार में सबसे अधिक जमीन इस जिले में 92 लोगों से मुक्त कराई गई है। इसे प्रशासन ने मिशन संकल्प का रूप दिया है।



इधर, जमुई में मुख्यमंत्री बरनार नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंत्री सुमित कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डा शौर्य सुमन ने अलग-अलग स्थल निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया है। मुख्यमंत्री के साथ प्रभारी मंत्री सह राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री शाहनवाज, लघु सिंचाई मंत्री जयंत राज कुशवाहा, सांसद गिरिधारी यादव, बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव, धोरैया के राजद विधायक भूदेव चौधरी, एमएलसी विजय सिंह सहित कई मंत्री व विधायक कार्यक्रम में शामिल होंगे।