ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!"

गांधी मैदान से CM नीतीश का बड़ा ऐलान, तेजस्वी के साथ मिलकर देंगे 20 लाख रोजगार

15-Aug-2022 10:19 AM

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान के प्राचीर से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि नौकरी और रोजगार के लिए इतना काम कराएंगे कि इसे 20 लाख तक ले जाएंगे. हमारे साथ जो नए लोग आये हैं, उनके साथ मिलकर रोजगार देने के लिए काम करेंगे. नए पीढ़ी के लोगों को आगे बढ़ने के लिए सरकार हमेशा प्रयास करते रही है. हमारी प्राथमिकता है कि बिहार विकसित राज्य बनें और इसके लिए जरुरी कार्य किया जा रहा है.


मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नौकरी मिले चाहे सरकारी या उसके बाहर, दस लाख क्या हम लोगों का मन है इसे 20 लाख तक पहुंचाएं. 'न्याय के साथ विकास' इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार बिहार को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है. सरकार की कामना है कि समय में सद्भाव और भाईचारे की भावना हो और इसको बनाये रखने लिए जो आवश्यक है, किया जा रहा है. अनेक चुनौतियों के बाद भी हमारा राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर है. हमारा अतीत गौरभशाली है और विरासत सम्पूर्ण है. हम अपने इतिहास को फिर से प्राप्त करेंगे.


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम जल जीवन हरियाली मिशन चला रहे हैं. पर्यावरण का संरक्षण होना चाहिए. राज्य प्रगति की पथ पर अग्रसर है. बिहार में प्रजनन दर 2.9 प्रतिशत है. इसलिए यहां जनसंख्‍या नियंत्रण की जरूरत नहीं है. असली चीज है कि लोगों को पढ़ाएं. इससे जागरूकता आएगी. बिहार सरकार में जाति आधारित गणना जरूर कराएगी. इसकी तैयारी पूरी है। सभी जातियों की गणना होगी. उनकी आर्थिक स्थिति का भी आकलन करेंगे. सीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर संकल्प लें कि बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर खुशहाल रखने के लिए राज्य को स्थापित करने के लिए अपना सहयोग प्रदान करेंगे