दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
04-Jul-2022 09:19 AM
PATNA: आज महीने का पहला सोमवार है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जनता दरबार लगने वाला है। अलग-अलग विभाग के फरियादी सीएम के सामने अपनी शिकायत लेकर पहुंचेंगे। आज का दरबार इसलिए भी ख़ास माना जा रहा है क्योंकि उदयपुर हत्याकांड, अग्निपथ पर बवाल सहित देश में छिड़े कई हिंसक मामलों पर नीतीश ने अब तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन आज वे कुछ सेलेक्टेड मीडिया एजेंसीज से इन मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।
आपको बता दें कि नीतीश कुमार आज जनता दरबार में गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, निगरानी विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, मद्य निषेध विभाग, खान भूतत्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सुनेंगे। जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की शिकायतों का ऑन स्पॉट समाधान करने की कोशिश करते हैं। पहले सोमवार को होने वाले जनता दरबारों में सबसे अधिक फ़रियाद जमीन विवाद और पुलिस से जुड़ा हुआ आया है।
जनता दरबार में एंट्री पाने के लिए कुछ प्रक्रिया होती है, जिसका पालन करने के बाद ही आप अपनी शिकायत लेकर दरबार में जा सकते हैं। इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है, जिसके बाद आपको आधिकारिक कॉल जाएगा। चयनित आवेदकों को ही जिला प्रशासन के माध्यम से ही जनता दरबार में लाया जाता है।