ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / CM Nitish Kumar: वर्षो से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल का सीएम नीतीश...

CM Nitish Kumar: वर्षो से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन, विधानसभा चुनाव से पहले सीतामढ़ी को मिली बड़ी सौगात

26-Dec-2024 01:44 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: प्रगति यात्रा के पहले चरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) विभिन्न जिलों का दौरा कर सौगातों की बारिश कर रहे हैं। सीतामढ़ी पहुंचे मुख्यमंत्री ने वर्षो से बंद पड़ी रीगा चीनी मिल(Riga sugar mill) का उद्घाटन किया। चीनी मिल के उद्घाटन से क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर है और उनका मानना है कि चीनी मिल के चालू होने के बाद अब उनके अच्छे दिन लौट आएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रीगा चीनी मिल के उद्घाटन को जिले के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी का एक महत्वपूर्ण दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया और नौका विहार का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बंद पड़े रीगा चीनी मिल का भी उद्घाटन किया। इस चीनी मिल के उद्घाटन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही साथ क्षेत्र के गन्ना किसानों के भी दिन बहुरेंगे।


इस दौरान सीएम ने समाहरणालय में एक समीक्षा बैठक भी की। जिसमें विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इससे पहले सीतामढ़ी के सांसद और विधायकों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। सीएम ने विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान कई मंत्री और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।