ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, डिप्टी सीएम तेजस्वी नहीं होंगे शामिल

सीएम नीतीश आज जनता के दरबार में, डिप्टी सीएम तेजस्वी नहीं होंगे शामिल

10-Oct-2022 07:23 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन आज सुबह 10:30 बजे से किया गया है। पिछले हफ्ते नवरात्र की वजह से जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। महीने के पहले सोमवार को जनता दरबार का आयोजन नहीं हो सका और आज दूसरा सोमवार है, लिहाजा पहले से तय विभागों से जुड़े मामलों की नीतीश कुमार सुनवाई करेंगे।



जनता दरबार कार्यक्रम में नीतीश कुमार आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, श्रम संसाधन विभाग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़ी शिकायतों का निपटारा करेंगे। इस दौरान आरजेडी कोटे के मंत्रियों को छोड़कर नीतीश कुमार के बाकी विभागों के मंत्री मौजूद रहेंगे।



मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आज डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद नहीं रहेंगे। तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का दिल्ली में खुला अधिवेशन बुलाया गया है। इसके लिए तेजस्वी समेत पार्टी के सभी मंत्री भी दिल्ली में हैं, लिहाजा जनता दरबार कार्यक्रम से इनकी दूरी रहेगी।