ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

सीएम का अरेराज दौरा आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्यूटी में तैनात अधिकारी के मोबाइल यूज पर लगी रोक

04-Dec-2019 07:25 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI : जल जीवन हरियालयी यात्रा के दूसरे दिन सीएम नीतीश कुमार 11 बजे पीपरा पहुचेंगे. पीपरा में मनरेगा पार्क, हेल्थ वेलनेस सेंटर, मनरेगा तालाब, ड्रिप सिंचाई से की गई आलू की खेती, कचरा प्रबंधन सहित कई कार्यो का अवलोकन करेंगे. वहीं पंचायत सरकार भवन का आधारशिला रखेंगे.

इसके बाद12.15 बजे हवाई मार्ग से पीपरा पंचायत से अरेराज सोमेश्वरनाथ उच्च विद्यालय पहुचेंगे, जहां जिला के प्रथम आईटी सेंटर, बुनियाद केंद्र और चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद एमएसएसजी कॉलेज परिसर में लगे विकास मेला के 40 विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद 1082  करोड़ के योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे और जल जीवन जागरूकता सभा को संबोधित करेंगे. 

सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है. हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस पदाधिकारी, दण्डाधिकारी और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. एसपी ने प्रेस ब्रीफिंग कर पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाबल और दण्डाधिकारी को निर्धारित समय पर तैनात होने और ड्यूटी में मोबाइल प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी का निर्देश दिया गया है. सीएम सुरक्षा में 16 डीएसपी,  1325 सुरक्षा बल, 49 महिला बल, 22 पुलिस इंस्पेक्टर, 225 दरोगा को तैनात किया गया है.