बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Nov-2019 12:21 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार से 4 जिलों के दौरे पर होंगे। सीएम नीतीश सबसे पहले पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मैनाटार पहुंचेंगे, जहां वह रामपुरवा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम से कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मैनाटार में सीएम के कार्यक्रम को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नीतीश कुमार एक साथ यहां कई योजनाओं की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश वाल्मीकि नगर गंडक बराज पर बनाए गए सुरक्षात्मक बांध का निरीक्षण करेंगे। सरकार की तरफ से सुरक्षात्मक बांध पर कराए गए निर्माण का नीतीश कुमार जायजा लेंगे। नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गेस्ट हाउस के सामने नवनिर्मित इको पार्क का भी उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के दौरे के लिए निकल जाएंगे। इन सभी जिलों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है। सीएम नीतीश हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचेंगे।