ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड?

CM नायब सिंह आज साबित करेंगे बहुमत, बुलाया गया विधानसभा का विशेष सत्र

13-Mar-2024 09:19 AM

By First Bihar

DESK : लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने हरियाणा में सरकार का चेहरा बदलकर एक बड़ा दाव खेला है। नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए और 15वें मुख्यमंत्री बने। सीएम सैनी ने आज राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें वह अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। इसी दिन विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है।


दरअसल, सीएम नायब सिंह सैनी ने आज राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र बुलाने का मकसद फ्लोर टेस्ट पर अपनी सरकार का बहुमत साबित करना है। आज ही स्पीकर का भी चुनाव संभव है। वहीं, मंगलवार को पांच मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद अभी मंत्रिमंडल में आठ पद खाली हैं। माना जा रहा है कि कैबिनेट में नये चेहरों को शामिल किया जाएगा। सरकार को समर्थन दे रहे छह निर्दलीय विधायकों में से रानियां विधायक रणजीत सिंह को कैबिनेट में शामिल किया जा चुका है।


इसके साथ ही अनिल विज को लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सरकार में हुए बदलाव के दौरान मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। इसके पीछे क्षेत्रीय समीकरण सबसे अहम हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस तरह की भी चर्चा है कि विज की नाराजगी की वजह से उन्हें ड्राप किया गया है।


उधर, हरियाणा में अचानक बदले नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में मनोहर लाल और उनकी पूरी कैबिनेट ने मंगलवार को एक साथ अपना इस्तीफा दिया था। जिसके बाद जजपा समर्थन वाली सरकार गिर गई। दोपहर बाद हुई भाजपा की विधायक दल की मीटिंग में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के लिए चुना गया। इस प्रकार से करीब हरियाणा में पिछले साढ़े चार साल से चला आ रहा भाजपा व जननायक जनता पार्टी का राजनीतिक गठबंधन भी टूट गया।