राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
29-Aug-2024 07:06 PM
By First Bihar
DESK: कोलकाता कांड को लेकर बीजेपी द्वारा बुधवार को बुलाए गए बंद के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें आने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पश्चिम बंगाल जला तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। इस बयान को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
ममता बनर्जी के इस बयान को भड़काऊ बताते हुए हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने अशांति फैलाने के उद्देश्य से इस तरह का बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के इस बयान से नफरत और दुश्मनी भड़केगी।
उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी एक सीएम हैं और जनता पर उनके बयानों का असर होता है। ऐसे में उनका यह बयान सामाजिक सदभाव और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है। केस दर्ज कराने वाले वकील ने कहा है कि ममता ने अपने बयान में दिल्ली का भी नाम लिया था, दिल्ली का निवासी होने के नाते बंगाल सीएम के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
बता दें कि बीजेपी के बंगाल बंद पर बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि बाहरी लोग राज्य में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। बाहर के जो भी लोग बंगाल में रह रहे हैं उन्हें बंगाल से प्यार करना चाहिए, बंगाल के लोग उन्हें स्वीकार कर लेंगे लेकिन अगर बंगाल का नुकसान करने की कोशिश की तो फिर जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने कहा था कि कुछ लोग हमें बांग्लादेश समझते हैं। हम बांग्लादेश की भाषा और संस्कृति से प्यार करते हैं लेकिन यह ध्यान रखें कि बांग्लादेश एक अलग मुल्क है और भारत से अलग देश है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल को जलाने की कोशिश हुई तो फिर यूपी, बिहार, दिल्ली और पूर्वोत्तर में आग लगेगी, हम आपकी कुर्सी को भी खतरे में डाल देंगे। अब ममता बनर्जी अपने इस बयान से परेशानियों में घिरती नजर आ रही है।