ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / CM को नहीं है इज्जत देने की हैसियत, शकुनी चौधरी के सवाल पर...

CM को नहीं है इज्जत देने की हैसियत, शकुनी चौधरी के सवाल पर बोले सम्राट ... जब मेरे पिता करते थे राजनीति तो नीतीश पहनते थे हाफ पैंट

11-Oct-2023 11:31 AM

By First Bihar

PATNA : नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे। मेरे पिताजी से 20 साल छोटे होंगे। जब मेरे पिताजी देश के लिए सेना का काम करते थे। उनकी हैसियत है मेरे पिताजी के बारे में कुछ भी बोलने की यह बातें हैं भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कही है।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज यह कहा कि -सम्राट के बाप को इज्जत कौन दिया। जिसके जवाब में अब सम्राट चौधरी ने कहा है कि -मेरे पिताजी ने तीनों युद्ध लड़ा है और तीनों युद्ध लड़कर देश की राजनीति में आने का काम किया और लव कुश का समीकरण बनाकर। सारा देश जानता है कि लव कुश समाज में नीतीश कुमार को आगे पहुंचाया है। नीतीश कुमार क्या सम्मान देंगे नीतीश कुमार को देने की हैसियत है क्या? नीतीश कुमार क्या देंगे? नीतीश कुमार को जनता ने दिया और जनता ही उनको उखाड़ कर फेंक देगी।


मालूम हो कि, आज राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार से पत्रकारों ने यह सवाल किया कि - भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी  का यह कहना है कि लालू यादव के दवाब में जातीय गणना की रिपोर्ट में मुस्लिम और यादव को बढ़ा दिया गया है।इसके बाद नीतीश कुमार बमक गए और कहा कि- उसका कोई मतलब है। जिसका आपलोग नाम ले रहे हैं वो कोई साधारण है ,उसके बाप को इज्जत कौन दिया। हमहि ही दिए न। 


इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि- उसका उम्रवा कम था तो कौन बना दिया विधायक और मंत्री। तेजस्वी को देखते हुए सीएम ने कहा कि - इसके पिता जी बना दिए। वो रोज पार्टी बदलता है उसका कोई मतलब है। कोई पार्टी बचा है। उसका काम है अंड - बंड बोलेंगे। उसका कोई मतलब है। बीजेपी जानबूझकर वैसे-वैसे लोगों को हमारे पीछे लग रहा है जो सबसे ज्यादा हमको गाली दे। तो छोड़िए ना हम उन लोगों के बात का कोई वैल्यू देते हैं।