ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सीएम को कोई गाली दे ये बर्दाश्त नहीं, कुशवाहा बोले.. मेरा और नीतीश...

सीएम को कोई गाली दे ये बर्दाश्त नहीं, कुशवाहा बोले.. मेरा और नीतीश का DNA एक है, RJD का स्टैंड गलत

03-Jan-2023 12:06 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने सख्त आपत्ति जताई है। कुशवाहा ने कल सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तेजस्वी यादव से इस मामले में सवाल पूछा था लेकिन आज कुशवाहा सामने आए और उन्होंने सुधाकर सिंह के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई। कुशवाहा आज पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर कह दिया कि नीतीश कुमार हमारे नेता हैं और उन्हें कोई गाली दे यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार का और मेरा डीएनए एक है और वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते कि कोई लाखों लोगों के नेतृत्वकर्ता नीतीश कुमार को गाली दे।


उपेंद्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह के बयान के साथ-साथ आरजेडी के अधिकारिक बयान को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सुधाकर सिंह जिस तरह नीतीश कुमार को लेकर और अ,मर्यादित भाषा बोल रहे हैं इस बात को लेकर उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के संज्ञान में लाने की कोशिश की लेकिन दुखद पहलू यह है कि आरजेडी ने इस बयान को गंभीरता से नहीं लिया। आरजेडी की तरफ से आधिकारिक तौर पर जो बयान दिया गया, वह गाली दिए जाने से भी बेहद दुखदाई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी जिस तरह सुधाकर सिंह के बयान को व्यक्तिगत बताकर पल्ला झाड़ गई वह गठबंधन के लिहाज से ठीक नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक गठबंधन में रहते हुए इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है। राजनीतिक विरोध अलग बात है लेकिन गाली गलौज की भाषा कहीं से भी स्वीकार नहीं की जा सकती।


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सुधाकर सिंह के बयान को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत थी। आरजेडी को इस मामले में पहल करनी चाहिए थी। उन्होंने उम्मीद करते हुए तेजस्वी यादव का ध्यान इस तरफ ले जाने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य है कि ऐसा नहीं हुआ। आरजेडी यह कह कर बच नहीं सकती कि सुधाकर सिंह का बयान व्यक्तिगत है। भले ही कोई बयान अपनी तरफ से दे लेकिन पार्टी के अंदर रहकर इस तरह की बयानबाजी करना कहीं ना कहीं उस दल की प्रति जवाबदेही को तय करता है।