ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, अचानक दर्शकदीर्घा से उठकर मंच पर पहुंचा...

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक, अचानक दर्शकदीर्घा से उठकर मंच पर पहुंचा युवक

15-Sep-2024 12:12 PM

By First Bihar

DESK : कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की सुरक्षा में रविवार तब बड़ी चूक हो गई। सीएम के कार्यक्रम में भरे मंच पर दौड़ते हुए एक शख्स चढ़ आया। अनजान व्यक्ति की इस हरकत से वहां पहले तो कोई कुछ समझ नहीं पाया मगर जब सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो सब लोग कुछ पल के लिए हैरान रह गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया जब एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे उसी दौरान यह युवक सीएम के काफी करीब पहुंच गया। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि वह सीएम तक नहीं पहुंच पाया और उसे पहले ही पकड़ लिया गया। फिलहाल उस व्यक्ति के बारे में अधिक जानकारी नहीं पता चली है और न ही यह साफ हुआ है कि वहां वहां क्या किस इरादे से गया था। 


बताया जा रहा है कि, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक तेजी से दर्शकदीर्घा से उठकर मंच पर मौजूद सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी की तरफ लपका। हालांकि सीएम की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत खतरे को भांप गए और उन्होंने समय रहते युवक को सीएम की कुर्सी तक पहुंचने से पहले ही दबोच लिया। अभी तक युवक की इस हरकत की वजह का पता नहीं चला है और न ही उसकी पहचान उजागर की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।