ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: दो भाइयों के आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला की मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान गई जान Bihar News: रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान अचानक आ गई ट्रेन, कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत पटना नीट छात्रा मौत मामला: जांच के लिए जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, सामान और भाई का मोबाइल ले गई साथ Bihar road construction rules 2026 : बिहार में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदारों की खैर नहीं ! अब यदि किया यह काम तो सीधे नप जाएंगे; सरकार जल्द ला रही नई नियमावली Bihar News: गाड़ी पर चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला, RPF जवानों ने दिखाया दम; जानिए.. फिर क्या हुआ? Ishan Kishan wedding : ईशान किशन की शादी को लेकर परिवार ने दिया बड़ा बयान, जानिए कौन बनेगी बिहार के लाल की दुल्हनिया; देखें 10 ग्लैमरस फोटो Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar Politics: ‘राहुल गांधी की खोपड़ी उल्टी है’, गयाजी में क्यों गरम हो गए जीतन राम मांझी? Bihar land record : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत, इस महीने से पुराने सेल डीड और रजिस्ट्री दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड होंगे Lalu Yadav Delhi : महाशिवरात्रि के दिन लालू यादव और राबड़ी देवी दिल्ली रवाना, राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी की संभावना

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक,नशे में धूत पुलिसकर्मी के पास थी बड़ी जिम्मेदारी

CM की सुरक्षा में बड़ी चूक,नशे में धूत पुलिसकर्मी के पास थी बड़ी जिम्मेदारी

13-Jan-2024 02:35 PM

By First Bihar

DESK : सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है।  सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति शराब पीकर नशे की हालत में पुलिस की वर्दी पहने मिला है। ये शख्स सुरक्षा जवानों के बीच घुस गया और उनके बीच ही पुलिसकर्मी बनकर खड़ा रहा। दोपहर करीब 12 बजे के आसपास ये वहां पहुंच गया, जहां से सीएम मोहन यादव को पॉलिटेक्निक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रवेश करना था। 


मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर युवक पुलिस के सामने ही खड़ा होकर रौब दिखा रहा था। जिस गेट से सीएम यादव को प्रवेश करना है उसी गेट से सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली लड़कियां प्रवेश कर रही थीं। उसी दौरान वह नशे की हालत में उनके बीच घुस गया और बात करने लगा।


इसके बाद जब जब मीडियाकर्मियों ने पूछा की अज्ञात पुलिसकर्मी नशे की हालत में कैसे लड़कियों से बात कर रहा है तभी वह भागने लगा। अधिकारियों और पोलिवकर्मियों की मौजूदगी में वह निकलकर भागने लगा लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे नहीं पकड़ा। युवक नशे की हालत में था। उसकी वर्दी में मध्य प्रदेश पुलिस का फित्ता लगा था। उसके बाद भी पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा।