ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

CM की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारकर किया सुसाइड

01-Jul-2021 10:39 AM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल सिपाही ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है. सिपाही द्वारा आत्महत्या किया जाने की खबर मिलते ही सनसनी मच गई. 


घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक कांस्टेबल की पहचान अजय सिंह के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए टीआई संदीप पंवार ने बताया कि सीएम सुरक्षा में अजय सिंह पिछले करीब 6 महीने से तैनात थे. बुधवार सुबह रोज़ की तरह अजय को ड्यूटी पर आना था. लेकिन सुबह 8:30 बजे तक जब अजय सीएम सिक्योरिटी के लिए ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो सिक्योरिटी ऑफिस ने अजय को फोन किया. लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. 


इसके बाद उनके परिजनों को फोन किया गया तो उन्होंने भोपाल में रहने वाले एक रिश्तेदार को फोन कर घर जाने को कहा. घर पहुंचने पर रिश्तेदार ने देखा कि उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद पीछे की तरफ से जाकर जब रिश्तेदार ने घर के अंदर झांका तो वहां अजय की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 


टीआई संदीप पंवार के मुताबिक मूल रूप से विदिशा के शमशाबाद निवासी अजय सिंह की बीवी और बच्ची कुछ दिन पहले ही एक कार्यक्रम में शामिल होने शमशाबाद गए थे और अजय भी छुट्टी लेकर वहीं जाने वाले थे. पुलिस के मुताबिक अजय ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को कनपटी पर गोली मारी है. उनके भाई के बयान फिलहाल दर्ज किए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.