ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / सीएम की बात नहीं सुनते हैं अधिकारी, जनता दरबार में सीएम के सामने...

सीएम की बात नहीं सुनते हैं अधिकारी, जनता दरबार में सीएम के सामने खुल गई पोल

16-Jan-2023 11:55 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में मौजूद हैं। इस दौरान वह राज्य के अलग-अलग जिलों से आये हुए लोगों की फ़रियाद को सुन रहे हैं और इसको लेकर सम्बंधित अधिकारीयों को दिशा निर्देश भी जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम को सबसे अधिक शिकायत अपने ड्रीम योजना से जुडी हुई मिल रही है।  आज से जनता दरबार के शुरूआती दौर में ही सीएम को नल- जल योजना से जुडी हुई शिकायत को सुनने को मिला है। जिसके बाद सीएम का सख्त रबैया देखने को मिला। 


दरअसल, सीएम के जनता दरबार में पश्चिमी चंपारण से आए युवक ने कहा कि उसके गांव के एक पंचायत में नल जल योजना ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है।  आये दिन लोगों को इससे कठनाई का सामना करना पड़ता है। वह इसकी शिकायत ग्रामीण स्तर पर कर चूका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। गांव के पंचायत में काम नहीं हो रहा है। युवक के पास इसकी तस्वीर भी मौजूद थी। जिसके बाद सीएम नीतीश एक्शन में आ गए और उन्होंने इसको लेकर तुरंत संबंधित अधिकारी  को फ़ोन लगाने का निर्देश दिया। 


सीएम ने बात करते हुए कहा कि, जब हम समाधान यात्रा पर निकले थे तब भी इस जगह से कुछ लोगों की शिकायत मिली थी, जिसको लेकर आपकी हमारी बात भी हुई थी , उसके बाद अब फिर से शिकायत सुनने को मिल रही है। आप तुरंत एक्शन लीजिए आखिरकार ऐसा क्यों हो रहा है। उसके बाद सम्बंधित अधिकारी ने सीएम को तुरंत इस मामले में सुनवाई का भरोसा दिया। 


वहीं , इससे पहले भी इस मामला नल जल योजना से ही जुड़ा हुआ निकल कर सामने आया, जिसे सीएम ने काफी गंभीरता के साथ सुना और उसको लेकर भी सीएम ने सम्बंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया। जिसके बाद इस मामले  दूसरे मामले की शिकायतों को सुना। गौरतलब हो कि, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास ए‌वं आवास, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना विकास, भवन निर्माण, पर्यटन, सूचना ए‌वं जनसंपर्क, वाणिज्य तथा सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।