ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली, गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

22-Mar-2024 01:47 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब घोटाले में आखिरकार ईडी ने गुरुवार को लंबी पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देर रात अरेस्ट कर लिया था। गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब खबर आ रही है कि केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के खिलाफ जो याचिका दाखिल की थी उसे वापस ले लिया है।


दरअसल, कथित शराब नीति घोटाले में ईडी ने लंबी जद्दोजहद के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवारी की रात अरेस्ट कर लिया था। यह शराब घोटाले में 16वीं गिरफ्तारी है। सीएम केजरीवाल के सरकारी आवास पर चार घंटे सर्च ऑपरेशन करने के बाद ईडी उन्हें अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए केजरीवाल ने देर रात सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन कोई फायदा नहीं मिला।


जिसके बाद शुक्रवार की सुबह केजरीवाल ने ईडी के एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की लेकिन अब उन्होंने वह याचिका वापस ले ली है। सीएम केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने शीर्ष अदालत को बताया है कि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है, इसलिए याचिका वापस ली जा रही है। आज ही उनकी रिमांड पर सुनवाई होनी है, जिसमें केजरीवाल के वकील कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे। थोड़ी देर बाद ईडी केजरीवाल को कोर्ट में पेश करने वाली है और कोर्ट से 10 दिन की रिमांड की मांग करेगी।