ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए

Home / news / दिल्ली शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने...

दिल्ली शराब घोटाला: सीएम केजरीवाल को नहीं मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने ED रिमांड बढ़ाई

28-Mar-2024 04:09 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए उनकी ईडी रिमांड को आगामी 1 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। ईडी ने केजरीवाल कि रिमांड खत्म होने पर गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था और सात दिन की रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।


दरअसल, दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने बीते 21 मार्च की देर रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था।राउज एवेन्यू कोर्ट में स्पेशल सीबीआई जज कावेरी बवेजा की अदालत में पेशी के बाद कोर्ट में सुनवाई चली थी।


ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी लेकिन कोर्ट ने ईडी को पूछताछ के लिए सीएम केजरीवाल को 6 दिन की रिमांड दी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 28 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को फिर से कोर्ट में पेश किया और 7 दिन की रिमांड मांगी। 


कोर्ट ने ईडी और बचाव पक्ष की दलील को सुनने के बाद केजरीवाल की रिमांड अवधि को चार दिनों के लिए बढ़ा दिया। अब ईडी आगामी 1 अप्रैल को दोपहर दो बजे केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर से पेश करेगी। इस बीच ईडी सीएम केजरीवाल से शराब घोटाले में फिर से पूछताछ करेगी।