ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / विपक्षी दलों की बैठक की तैयारियां हुईं तेज, पटना की सड़कों पर लगे...

विपक्षी दलों की बैठक की तैयारियां हुईं तेज, पटना की सड़कों पर लगे केजरीवाल और अखिलेश यादव के पोस्टर

20-Jun-2023 09:24 AM

By First Bihar

PATNA: पटना में 23 जून को विपक्षी एकजुटता को लेकर होने वाली बड़ी बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के तमिलनाडु दौरे के बीच राजधानी पटना की सड़कों पर बैठक से जुड़े पोस्टर्स लगने लगे हैं। फिलहाल आम आदमी पार्टी की तरफ से आयकर गोलबंर पर सीएम केजरीवाल के स्वागत को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही एक से दो दिनों के भीतर पूरी राजधानी विपक्षी दलों के पोस्टर्स से पट जाएगी।


दरअसल, 23 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत करीब 18 दलों के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। बड़े नेताओं के पटना आगमन को लेकर विभिन्न दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस बड़ी बैठक में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा के शामिल होने का दावा किया गया है।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंच रहे हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी की बिहार इकाई ने सीएम केजरीवाल के स्वागत में तैयारियां शुरू कर दी है हैं। पटना के आयकर गोलबंर पर जोनल प्रभारी आर एन सिंह की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में सीएम केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की तस्वीर के साथ पार्टी के अन्य नेताओं की तस्वीरें लगाई गई है। पोस्टर पर लिखा गया है, “देश के लाल अरविंद केजरीवाल का बिहार की क्रांतिकारी धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन”। 


उधर, आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर भी विपक्षी दलों की बैठक को लेकर कई पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में अखिलेश यादव के साथ साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर बीजेपी नेताओं के कार्टून बने हैं और लिखा गया है, “ अंतकाल रघुवरपुर जाई..जहां मरी हरि भक्त कहाई.. कोई देवता चित्त न धरई” । पोस्टर के सबसे ऊपर लिखा गया है कि, “ आओ मिलकर संकल्प करें. देश भाजपा मुक्त करें।