Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
17-Feb-2023 11:26 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह लगातार नीतीश कुमार पर हमलावर रहते हैं। सुधाकर सिंह यह तक कह जाते हैं कि नीतीश कुमार गुंडों की सरकार चला रहे हैं। इस बीच अब इस पूरे मामले को लेकर खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि, सुधाकर सिंह क्या बोलते हैं नहीं बोलते हैं उन से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है और हमलोग हमेशा से किसानों के लिए काम करते रहे हैं। मैंने कहा कि मैं अपनी समाधान यात्रा में भी किसानों को यह काम करता था।
इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि, मुझे इस बात से कोई परवाह नहीं पड़ता कि कौन क्या बोल रहा है। कोई कुछ भी बोलता है तो उनको बोलने दीजिए। उन लोगों को हमारे द्वारा किए गए कामों को अच्छे ढंग से जानने की जरूरत है। आज बिहार में शहर गांव का बढ़ावा डेवलपमेंट हो रहा और राज्य सरकार ने बिना किसी से मदद लिए अपने संसाधन से ही बिहार का विकास किया है। कहा कि मेरे खिलाफ बोलने वाले को उसकी पार्टी नेता बनाती है जनता उनको नेता कभी नहीं बनाएगी। मेरा काम है बस राज्य के लिए विकास का काम करते रहना।
इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला पर होते हुए यह भी कहा कि भाजपा के लोग यह सोच रहेंगे 2024 के पहले हिंदू राष्ट्र बनेगा तो यह उसकी भूल है। यह कभी भी संभव नहीं है। हम लोग महात्मा गांधी के संकल्प को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं और उनके संकल्प को आगे बढ़ाने का काम करते रहेंगे।
वहीं, आदनी मामले में संसद के अंदर जेपीसी की गठन को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह जायज़ माँग है। मैं भी सांसद रहा हूं और उस दौरान भी जेपीसी को पूरा किया जाता रहा है। लेकिन, लगता है कि आदानी मामले में कुछ अंदुरुनी बात है तभी कुछ भी नहीं हो रहा है। इसके आलावा बीबीसी के दफ़्तर पर आईटी रेड पर नीतीश कुमार ने कहा कि, हमने भी न्यूज़ देखा है। बीबीसी पूरी दुनिया है लेकिन इस तरह के रेड क्या है सभी जानते है। क्या हो रहा है यह भी सभी जानते है।