ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

सीएम के बेटे ने लाइट मशीन गन के साथ फेसबुक पर डाली तस्वीर, विपक्ष ने की LMG की जांच की मांग

12-Oct-2019 08:34 AM

DESK : सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लाइट मशीन गन यानी कि एलएमजी के साथ मुख्यमंत्री के बेटे की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भूचाल मच गया है. हालांकि मामला सामने आने के बाद आनन-फानन में उस तस्वीर को फेसबुक से डिलीट कर दिया गया है. मगर विपक्षी नेता LMG को खतरनाक बताते हुए इसकी जांच की मांग कर रहे हैं. 


घटना त्रिपुरा की है. जहां मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव के बेटे की तस्वीर एक ‘लाइट मशीन गन' (एलएमजी) के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जिसके बाद से विपक्ष उनपर लगातार निशाना साध रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबल भौमिक ने कहा कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि संबद्ध व्यक्ति मुख्यमंत्री का बेटा है. बता दें कि देब का 17 वर्षीय बेटा अंग्रेजी माध्यम के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है. 


भौमिक ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान मुख्यमंत्री के बेटे को एक बंदूक के साथ घूमते देखा गया. बंदूक के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. यह लोगों के लिए खतरनाक है. हम मामले की जांच चाहते हैं ताकि पता किया जा सके कि उसे बंदूक कैसे मिली और क्या वह लाइसेंसी थी. वहीं सहायक पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि सेवा नियमों के अनुसार आम लोगों को सरकारी बंदूक रखने की इजाजत नहीं है. हालांकि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है.