चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
20-Mar-2020 12:30 PM
BHOPAL: सीएम कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. वह राज्यपाल को इस्तीफा देने के लिए राजभवन गए. राज्यपाल ने कमलनाथ का इस्तीफा मंजूर कर लिया. कमलनाथ ने इस्तीफा में लिखा कि मध्य प्रदेश में पिछले दो हफ्ते में जो कुछ भी हुआ वह प्रजातांत्रिक मूल्यों के अवमूल्यन का एक नया अध्याय है.

बीजेपी ने की साजिश
इस्तीफा देने से पहले मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को 15 साल सेवा का मौका मिला, लेकिन मुझे तो 15 माह ही सेवा का मौका मिला. मैंने प्रदेश की सेवा की. लेकिन बीजेपी पहले ही दिन से मेरे खिलाफ साजिश करती रही. बीजेपी ने मेरे 22 विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाए हुए हैं. देश की जनता रोज देख रही है. इसको लेकर बीजेपी ने करोड़ों रुपए खर्च किया है. सिंधिया के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है.
अपने कामों को गिनाया
सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही किसानों की कर्ज माफी करना शुरू कर दिया है. इससे हजारों किसानों को राहत मिली, लेकिन यह बीजेपी को रास नहीं आई. प्रदेश में निरंतर निवेश होता रहा. मैंने प्रदेश के लोगों के लिए कभी झूठा वादा नहीं किया. 15 माह में कोई घोटाला नहीं हुआ. किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी. बीजेपी के आगे न हम झुकेंगे न डरेंगे. मुझे बीजेपी का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए. मुझे जनता का प्रमाण पत्र पर विश्वास हैं.
मेरे हौसले को तोड़ नहीं सकते
सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि वह जीत जाएंगे. वह मेरे हौसले को हराना चाहते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि वह इसमें कामयाब नहीं होंगे. मेरे हौसले को बीजेपी तोड़ नहीं सकती हैं. 9 मार्च को बीजेपी 16 विधायकों को ले गई. किस जहाज से ले गए, उसका पैसा कौन दिया है इसका जवाब बीजेपी को जनता को देनी चाहिए.