खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
08-Aug-2023 06:55 PM
By First Bihar
DESK : बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़ दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। यह बातें कोई काम इंसान नहीं बल्कि एक प्रदेश के सीएम ने कही है। जिसके बाद अब सीएम के इस फैसले का सभी तरफ जोर - शोर से चर्चा किया जा रहा है।
दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि राजस्थान में अब दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने लोगों से ऐसे आरोपियों का बहिष्कार करने का आग्रह किया। सीएम गहलोत ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।
अशोक गहलौत ने ट्विट करते हुए यह जानकारी दी है कि- राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।
मालूम हो कि, राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में ऐसे अपराधों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब राज्य में ऐसे आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।