खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
27-Jan-2020 04:44 PM
RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्तदान किया है और लोगों से भी अपील की है वे भी इस महादान में भाग लें। हेमंत सोरेन जिस वक्त सामूहिक रक्तदान कार्यक्रम में ब्लड डोनेट कर रहे है तो वहां मौजूद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनका हौसला बढ़ा रही थी।
ब्लड डोनेशन के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों से अपील किया कि रक्तदान जैसा पुनीत कार्य सभी स्वस्थ मनुष्य को करना चाहिए। अस्पतालों में रक्त की कमी रहती है। ऐसे में दान किया गया रक्त किसी के लिए संजीवनी का काम करेगा। मैं हमेशा रक्तदान करता आया हूं। आज सामूहिक रूप से रक्तदान किया। सीएम ने कहा कि रक्तदान के लिए युवा वर्ग को आगे आने की जरुरत है तभी इसकी कमी को अस्पतालों में पूरा किया जा सकता है।
सीएम हेमंत सोरेन ने ब्लड डोनेशन का वीडियो सोशल मीडिया में भी शेयर कर लोगो के बीच ये संदेश पहुंचाने की कोशिश की है। सीएम के साथ-साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होनें पति के साथ कदम से कदम मिलाते हुए रक्तदान मुहिम की खूब सराहना की। सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सोना शोभरन मेमोरियल सोसाइटी द्वारा संचालित फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल बरियातू, रांची में आयोजित 'डोनेट ब्लड सेव लाइफ' रक्तदान कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।