इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
01-Sep-2022 05:47 PM
JHARKHAND : ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में फंसे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर राजभवन की चुप्पी के बीच गुरूवार को यूपीए के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायकों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन राज्यपाल को सौंपा। 10 सदस्यीय इस प्रतिनिधिमंडल में जेएमएम सांसद विजय हांसदा, महुआ मांजी, कांग्रेस सांसद धीरज साहू, गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, जेएमएम नेता सुप्रियों भट्टाचार्या, जेएमएम नेता विनोद पांडे मौजूद थे।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि हमने राज्यपाल से मुलाकात की है, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें चुनाव आयोग से भेजा गया पत्र प्राप्त हो गया है। उन्होने कहा कि कुछ बातें हैं जिसमें असमंजस की स्थिति है, इसको लेकर वो कानूनविदों की राय ले रहे हैं, एक दो दिनों में पूरे मामले को स्पष्ट कर दिया जाएगा। बंधु तिर्की ने कहा कि हमने उन्हें कहा कि सीएम को लेकर राज्य में असमंजस की स्थिति है इसको स्पष्ट किया जाए। राजभवन ने स्पष्ट किया है कि सारी चीजें जल्द स्पष्ट करेंगे और राजभवन पत्र जारी कर इसकी सूचना देगा। बंधु तिर्की ने कहा कि आगे की रणनीति को लेकर यूपीए के नेताओं के साथ इसपर चर्चा होगी।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के इस्तीफे को लेकर लगाए जा रहे कयासों को नकारते हुए जेएमएम नेता सुप्रियों भट्टाचार्य और विनोद पांडे ने कहा कि कोई इस्तीफा नहीं देंगे मुख्यमंत्री। हमने राज्यपाल को कहा कि राज्य में हार्स ट्रेडिंग का माहौल बनाया जा रहा है। सरकार को अस्थिर करने की साजिश हो रही है। कई खबरें राजभवन के सूत्रों के आधार पर मीडिया में चलाई जा रही हैं, इससे राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बन गया है।