ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / चुनाव से पहले महागठबंधन में टूट ! CM के चेहरे को लेकर बढ़ा...

चुनाव से पहले महागठबंधन में टूट ! CM के चेहरे को लेकर बढ़ा टकराव, RJD की दो टूक- तेजस्वी के फेस पर ही लड़ेंगे चुनाव

10-Jan-2020 11:40 AM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में टूट दिखता नजर आ रहा है. सीएम के चेहरे को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच तकरार बढ़ गया है. कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता मानने को तैयार नहीं दिख रही है.


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने पहले ही कह दिया था कि अभी महागठबंधन का नेता तय नहीं हुआ है. जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह भी उनके सुर में सुर मिलाते दिखे. इस सब के बीच अब आरजेडी का बयान सामने आया है. कांग्रेस के बयान के बाद आरजेडी ने दो टूक कह दिया है कि 2020 का चुनाव तेजस्वी यादव के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा.


आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह ने साफ कर दिया है कि पार्टी का फैसला जो कल था वही आज भी है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि हम अपने फैसले पर अडिग हैं. जगतानंद सिंह ने कहा है कि 2020 का चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और आरजेडी ने पहले ही तय कर लिया है कि तेजस्वी ही हमारे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे. उन्होंने कहा कि इसमें किसी के कहने का कोई मतलब नहीं बनता है, हमने अपना अंतिम फैसला बता दिया है, अब इस पर कोई चर्चा ना ही करनी है और ना ही सुननी है.