ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / मुकेश सहनी ने बताई पावर और पैसे की अहमियत बोले ... तेजस्वी...

मुकेश सहनी ने बताई पावर और पैसे की अहमियत बोले ... तेजस्वी को बिना संघर्ष मिली गद्दी

27-Apr-2023 07:44 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी में एक बार फिर से महागठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि,यदि मुझे पावर मिल जाएगा तो आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित होगी। सहनी ने कहा है कि, राजद सुप्रीमों लालू यादव आज सक्रिय राजनीति में नहीं है। उनकी विरासत तेजस्वी यादव को बिना संघर्ष के मिल गई है।


दरअसल, विकास इंसान पार्टी के सुप्रीमों मुकेश सहनी मुजफ्फरपुर कथैया गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीताराम ने कहा कि आज पावर और पैसा बहुत जरूरी है भगवान भी कहते हैं कि कर्म करोगे तभी फल मिलेगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद भी आजतक हमारा  हक नहीं मिला है, आज भी हमारे साथ भेदभाव हो रहा है। संविधान में हमें सबसे बड़ा अधिकार वोट कर दिया गया अब हमें सोच समझकर अपने इस अधिकार का प्रयोग करना होगा।


इसके आगे व्यापी सुप्रीमो ने कहा कि पहले राजा के घर ही राजा जन्म लेते थे लेकिन आज जिसे जनता चाहेगी वही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनेगा। आज देश आजाद हुआ, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर लिया। के बाद बिहार से ही जेपी आंदोलन हुआ और ओबीसी को आरक्षण मिला। आज निषादों को कई राज्यों में आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में नहीं मिल रहा है यह उचित नहीं है। इसलिए हमें हमारे अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।


वही, सहनी ने लालू, नीतीश, रामविलास पासवान  औरमुलायम सिंह यादव जैसे नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि जब यह लोग मुख्यमंत्री बने तो सबसे पहले अपने समाज के लिए काम किया उन्हें अधिकार दिया इसलिए अब हमें हमारी मदद के लिए हमारे समाज के व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री बनना होगा। 


इधर, सहनी ने खुद को मुख्यमंत्री बनाने की चाहत करते हुए कहा कि आज हमारे 4 विधायक जीते हैं अगर आप लोग चाहे तो कल हमारे 40 विधायक भी हो सकते हैं हमें जरूरत है एक साथ रहकर संघर्ष करने की अगर संघर्ष करेंगे तो अधिकार भी लेकर रहेंगे और जीत हासिल करेंगे।