पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
12-Sep-2023 08:39 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन एक्टीव मोड़ में आ गया है। आरजेडी और जेडीयू में पिछले तीन दिनों से बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के जिलाध्यक्षों और प्रमंडलीय पदाधिकारियों के साथ मेगा बैठक की। करीब 4 घंटे से अधिक चली इस बैठक में मुख्यमंत्री पूरी तरह से चुनावी तैयारी पर केंद्रित रहे। सीएम आवास में आज जेडीयू के दूसरे दिन की बैठक आयोजित की जाएगी, आज भी सीएम नीतीश लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ मंथन करेंगे।
पहले दिन की बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने अपने सभी जिलाध्यक्षों को यह टास्क दिया कि उनकी सरकार ने जो काम किए हैं, उसकी चर्चा वे गांव गांव जाकर लोगों के बीच करें। उन्होंने बैठक में शामिल हुए नेताओं को यह भी समझाया कि आईएनडीआईए का गठन क्यों हुआ है। बैठक में सीएम नीतीश ने जेडीयू नेताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही है।
सोमवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश ने 51 जिलाध्यक्षों से उनके जिले का फीडबैक लिया और इस दौरान जिलाध्यक्षों और प्रमंडल अध्यक्षों ने जिले में चल रहे पार्टी के कार्यक्रमों की चर्चा मुख्यमंत्री के सामने की। इस दौरान सीएम ने नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से हो रहे दुष्प्रचार का कारगर जवाब देने का निर्देश पार्टी नेताओं को दिया। इस दौरान सीएम ने पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।