RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
02-Mar-2024 09:08 AM
By RITESH HUNNY
SAHARSA : बिहार के सहरसा में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। यह घटना महिषी प्रखंड स्थित जलई थाना के गरौल गांव की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
दरअसल, अपने बेटे की शादी समारोह में शामिल होने गंगा चौधरी परिवार के साथ कलकत्ता से गरौल अपने गांव पहुंचे थे। सात मार्च को शादी थी और तीन मार्च को तिलक समारोह का कार्यक्रम था। शादी की तैयारी चल रही थी। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए खाना तैयार करने के लिए 5-6 गैस सिलेंडर मंगवाया था। इसी में से एक सिलिंडर लीक कर रहा था।
बताया जाता है कि, खाना बनाने के दौरान एक सिलेंडर के चारों ओर आग फैल गया और सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। इससे एक साथ सात लोग जख्मी हो गए, जिसमें पांच महिला समेत सात लोग जख्मी हो गए। इसमें दूल्हा का पिता भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष समेत पुलिस बल पहुंचे. घायल परिजन मोहन झा ने बताया कि सात लोग घायल हैं। सिलिंडर लीक होने के कारण यह घटना हुई है।
उधर, एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह सिलिंडर ब्लास्ट का मामला है। यह घटना जलई ओपी क्षेत्र के गरौल का है। मामले की जांच की जा रही है। सात लोग जख्मी है, जिसमें पांच महिला और दो पुरुष हैं. स्थिति का आकलन किया जा रहा है। जख्मी का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। वहीं, अस्पताल के डॉक्टर कुमार ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट से लोग जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है और स्थिति गंभीर है।