नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा
23-Dec-2022 05:05 PM
PATNA: देशभर की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आयोजित क्लैट परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इसमे विभिन्न राज्यों के बच्चों को सफलता मिली है। पटना के प्रसिद्ध लॉ प्रेप संस्थान के साहिल ने इस परीक्षा में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है तो वहीं नाव्या ने पूरे देश में 6 रैंक हासिल कर अपना परचम लहराया है।
इसके साथ ही लॉ प्रेप संस्थान की नताली ने एससी कटेगरी में ऑल इंडिया में रैंक 7 तो वहीं श्लोक रंजन ने 8वां रैंक हासिल किया है। बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय लॉ प्रेप ट्यूटोरियल पटना के अभिषेक गुंजन और सभी शिक्षकों को दिया है। नताली का कहना है कि जब वो कमजोर पड़ती थी, तो संस्था के हर सदस्य उसे मोटीवेट किया करते थे और गाइड करते थे। बच्चों की अस सफलता के उनके माता-पिता भी काफी खुश हैं। लॉ प्रेप के को फाउंडर अभिषेक गुंजन ने बताया कि इस बार उनकी संस्था के 75 फीसद विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया है।
लॉ प्रेप संस्थान के अन्य बच्चे जिन्होंने अपनी जगह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बनायीं है, उसमें नताली स्मृति बिलूंग, श्लोक रंजन, अभिरूप देव, शिवम गुप्ता, जयंती रंजन, अमृत राज, प्रिंस कुमार, केशव कुमार शर्मा, मंगलेश मिश्रा, संघमित्रा, रितिक राज एवं अन्य विद्यार्थी शामिल हैं।
लॉ प्रेप संस्थान के हिमांशु शेखर ने बताया लगातार 4 वर्षो से संस्था ऑल इंडिया टॉपर देती आ रही है, यह सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। बता दें कि साहिल बेंगलुरु स्थित देश के नंबर वन लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहता है। पांच साल का कोर्स पूरा करने के बाद कॉर्पोरेट फील्ड में जाना चाहता है। साहिल अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिवावक और लॉ प्रेप संस्थान को देता है।
