ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / क्लासमेट के साथ भागी पत्नी तो पति ने की आत्महत्या, नोट में लिख...

क्लासमेट के साथ भागी पत्नी तो पति ने की आत्महत्या, नोट में लिख दी दर्दभरी कहानी

16-May-2022 12:14 PM

NALANDA: नालंदा के लहेरी थाना इलाके के एक कॉलोनी से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोमवार को पति ने अपने पत्नी से तंग आकर सुसाइड कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खुदखुशी के पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसे घटनास्थल से ही बरामद किया गया है। इस नोट में पति ने लिखा है कि उसकी पत्नी अपने क्लासमेट के साथ भाग गई है। उसके दो बच्चे हैं, एक छह साल की बेटी और चार साल का बेटा है। इसके बावजूद पत्नी ने ऐसा कदम उठाया है। 


पति ने लंबी-चौड़ी सुसाइड नोट लिखी है, जिसमें उसने पत्नी के प्रेम-प्रसंग की पूरी कहानी लिख डाली है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद कर उसके आधार पर जांच कर रही है। 


सूत्रों से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़, साल 2015 में युवक की जिले के छबीलापुर थाना के एक गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। पिछले शुक्रवार को उसकी पत्नी ने पति और बच्चे की परवाह किए बगैर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि उसने कोर्ट में अपने प्रेमी के साथ शादी भी रचा ली। इन सब कारण से पति काफी परेशान चल रहा था। सोमवार को उसने तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल इस घटना के बाद से परिवारवालों में सनसनी फ़ैल गई है।