ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / क्लास रूम में फोन पर बात करना पड़ेगा भारी, केके पाठक के विभाग...

क्लास रूम में फोन पर बात करना पड़ेगा भारी, केके पाठक के विभाग ने जारी किया नया फरमान

19-Dec-2023 11:40 AM

By First Bihar

PATNA: शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक राज्य की शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। केके पाठक के साथ साथ विभाग के अन्य अधिकारी भी एक्शन में हैं और शिक्षकों के लिए हर दिन नए-नए फरमान जारी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के नए फरमान के मुताबिक क्लास रूम में मोबाइल फोन पर बात करना शिक्षकों को भारी पड़ सकता है।


दरअसल, पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने पिछले दिनों प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक में स्कूलों में साफ सफाई के साथ साथ बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर सभी बीईओ की क्लास लगाई। इस दौरान उन्होंने आदेश दिया कि कोई भी शिक्षक क्लास रूम में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करे, इसे सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि अगर कहीं से इस तरह की शिकायत आती है तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्कूलों के हेडमास्टर से इसका जवाब मांग सकते हैं।


पटना डीईओ ने कहा है कि कुछ स्कूलों में बच्चों उपस्थिति 50 फीसदी से कम पाई गई है। जिसको लेकर कई हेडमास्टरों का वेतन रोका गया है। किसी स्कूल में बच्चों की 50 प्रतिशत से कम उपस्थिति होती है तो संबंधित क्षेत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ भी एक्शन होगा। स्कूलों के हेडमास्टरों के साथ वहां के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का भी वेतन रोका जाएगा। उन्होंने हर शनिवार को स्कूलों में होने वाली गतिविधियों को ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है।